
x
Uttarakhand: टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी ओं के भेलूंता में दिनदहाड़े तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रविंद्र राणा की पत्नी मंजू देवी (32) जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला के साथ घास लेने गई अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर किसी तरह महिला को तेंदुए के चंगुल से बचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन महिला को सीएचएसी ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
डॉक्टर हर्ष वर्मा ने बताया कि महिला के सिर, मुंह और शरीर पर तेंदुए के नाखूनों से कई जगह चोटें आई हैं। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को रेफर कर दिया गया है। वहीं विधायक नेगी ने महिला से मुलाकात की। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने वन विभाग को महिला के उपचार के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वन रेंजर हर्षराम उनियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे दी गई है।
TagsUttarakhandघासमहिलातेंदुएहमलाUttarakhandgrasswomanleopardattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





