
x
Uttarakhand: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन हुआ है। जिसमें एक मकान ध्वस्त हो गया। इस दौरान मलबे में दबने से एक युवक की मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मलबे को हटाया गया। इसके बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट के रसगाड़ी में हुई है। जहां सुबह तड़के चार बजे अचानक भूस्खलन हुआ। यहां नीचे बने ललित मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया। घटना में मकान के भीतर सो रहा ललित मोहन जोशी का पुत्र भुवन जोशी (22) मलबे में दब गया। इस वजह से युवक की मौके पर मौत हुई है।सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने घटनास्थल से बमुश्किल मलबा हटाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक भुवन जोशी का शव मलबे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है।
TagsUttarakhandभूस्खलनयुवकमौत Uttarakhandlandslideyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





