
x
Uttarakhand उत्तराखंड: जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक बेटे ने मामूली बात पर अपने पिता के सिर पर फावड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. यह मामला मंगलौर कोतवाली थाना क्षेत्र के टांडा भंडेडा गांव का है. दरअसल, यूपी निवासी 62 वर्षीय सलीम अपनी पत्नी और बेटे मुशाहिर के साथ राजमिस्त्री का काम करता है|
रविवार को सलीम ने अपने बेटे मुशाहिर से तेजी से काम करने को कहा और इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद गुस्साए बेटे ने अपने पिता के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है|
TagsUttarakhandबेटेपिताहत्याUttarakhandsonfathermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





