उत्तराखंड

Uttarakhand : गौला नदी के पास गड्ढे में छिपाए थे जेवरात,पुलिस ने मौके पर ही तीनों को दबोचा

Sarita
28 March 2025 12:51 PM IST
Uttarakhand : गौला नदी के पास गड्ढे में छिपाए थे जेवरात,पुलिस ने मौके पर ही तीनों को दबोचा
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने काठगोदाम में हुई चोरी का खुलासा किया है। इस सिलसिले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम के देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर निवासी अजीम खान 6 मार्च को अपने परिवार के साथ बरेली गए थे। तीन दिन बाद 8 मार्च को जब वह घर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। घर में अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।
पीड़ित परिवार की ओर से तत्काल काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी गई। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने देवला तल्ला कुंवरपुर चौराहा से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र थापा उर्फ ​​राहुल थापा निवासी करायल फूलचौड़, हल्द्वानी, उज्ज्वल सिंह परगाईं निवासी जीतपुर नेगी, प्रेम विहार, हल्द्वानी और संदीप कुमार निवासी कृष्णा फार्म हाउस, देवलचौड़ चौराहा, हल्द्वानी शामिल हैं। आरोपियों से चोरी का 100 फीसदी माल बरामद हो गया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले घर की रेकी की और अगले दिन 7 मार्च की रात को घर में लूट की। आरोपियों ने चोरी के जेवर गौला नदी के पास गड्ढे में छिपा रखे थे। गुरुवार को आरोपी माल लेने आए थे। इस दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
Next Story