उत्तराखंड

Uttarakhand: सड़क काटने में लगी जेसीबी मशीन नदी में फंसी, मची अफरा-तफरी

Sarita
9 Sept 2025 10:33 AM IST
Uttarakhand: सड़क काटने में लगी जेसीबी मशीन नदी में फंसी, मची अफरा-तफरी
x
Uttarakhand उत्तराखंड: अल्मोड़ा जिले में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां क्वारब के पास सड़क कटिंग में लगी जेसीबी मशीन नदी में गिर गई। हादसे के दौरान चालक जेसीबी में सवार था। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। जहां क्वारब पुल के पास सड़क कटिंग का काम चल रहा था। इसी बीच सोमवार को काम में लगी जेसीबी मशीन उफनती नदी में फंस गई।
घटना के दौरान जेसीबी में सवार चालक भी नदी के बीच में फंस गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से टीमों ने नदी में फंसे जेसीबी मशीन ऑपरेटर को बाहर निकाला। जबकि मशीन को नदी से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Next Story