
x
Uttarakhand उत्तराखंड:शनिवार को कोटद्वार में भीषण हादसा हो गया। जहां यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल बताए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोटद्वार के बीरोंखाल में हुई है। जहां रसिया महादेव के गांव नौ में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।
मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कार के अंदर फंसे सात लोगों को बाहर निकाला। जिसमें से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।हादसे में मृत बच्चे की पहचान आठ वर्षीय अभि पुत्र आशीष गुसाईं के रूप में हुई है। इसके अलावा आशीष गोसाईं (36), मीनाक्षी देवी (34) अंशिका (20), रुचि देवी (32), रूही (12) घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रामनगर भेजा गया है।
TagsUttarakhandहादसेमासूममौत6घायलUttarakhandaccidentinnocentdeath6 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





