उत्तराखंड
Uttarakhand: IMD ने जारी किया बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, सावधान रहें
Tara Tandi
25 May 2025 11:54 AM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (uttarakhand rain alert) जारी किया है. साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भूस्खलन की आशंका जताई है.
उत्तराखंड में बदला मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और भूस्खलन का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 25 मई को उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल जिले में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं.
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता पर बरतने के निर्देश दिए हैं. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बता दें केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड में आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है. ऐसे में जून के मध्य तक उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है.
TagsUttarakhand IMDजारी किया बारिशभूस्खलन अलर्टUttarakhand IMD issued rainlandslide alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





