
x
Uttarakhand उत्तराखंड: सोमवार रात देहरादून के चकराता रोड स्थित नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल में अचानक लगी आग, आग इतनी भीषण थी कि पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई। आग को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। होटल में आग को देखकर सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। होटल के कर्मचारी भी अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे।
जहां आग लगी, वहां नीचे नेक्सा शोरूम है। उसके ऊपर सेंटर है। उसके ऊपर बैंक ऑफ महाराष्ट्र है और उसके ऊपर की मंजिल पर होटल है। होटल और उसके नीचे की मंजिल में आग लगी है। दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। होटल में लगी आग अभी भी नहीं बुझ पाई है।
TagsUttarakhandहोटलआगअफरा-तफरीUttarakhandhotelfirechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





