उत्तराखंड

Uttarakhand: मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत

Sarita
17 Sept 2025 6:32 AM IST
Uttarakhand: मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में भूस्खलन के कारण एक मकान ढह गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई मवेशी भी मलबे की चपेट में आ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण आज डीडीहाट के लोहार गाँव में भीषण भूस्खलन हुआ। जिससे एक आवासीय मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मलबे में दबकर मंजू गैड़ा (50) की मौत हो गई।
जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।मृतक का शव मलबे से निकाल लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story