
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस के अनुसार तीन युवक एक बाइक से भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के पास ईंट-भट्टे के समीप उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में 28 वर्षीय शिवम और 26 वर्षीय सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय अमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मदद का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेज किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है और ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और तहरीर मिलने पर आगे की कारर्वाई की जाएगी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
TagsUttarakhandमहाशिवरात्रिहादसादो युवकोंमौतUttarakhandMahashivratriaccidenttwo young mendeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





