उत्तराखंड

Uttarakhand: भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

Sarita
24 May 2025 6:39 AM IST
Uttarakhand: भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। यहां चारधाम यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस पलट गई। सूत्रों की मानें तो यह हादसा धरासू नालूपानी के पास हुआ। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के पास हुआ। यहां चारधाम धाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों की बस सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 45 यात्री सवार थे। जिनमें से 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
Next Story