
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि महिला घास काटने के लिए जंगल में गई थी. इसी दौरान अचानक उसका पैर एक चट्टान से फिसल गया. जिससे वह खाई में गिर गई. इस घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद किया.
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नारायणबगड़ के गढ़सीर गांव में हुई है. जहां चट्टान से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया गया कि महिला अन्य महिलाओं के साथ घास लेने के लिए जंगल गई थी. इस दौरान अचानक महिला का पैर एक चट्टान पर फिसल गया. वह सीधे खाई में गिर गई. मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं में चीख पुकार मच गई. उन्होंने तुरंत गांव में घटना की सूचना दी. जिस पर ग्रामीणों ने तुरंत तहसील प्रशासन को सूचित कर मदद की अपील की.
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया. मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह निवासी गांव गढ़सीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story





