उत्तराखंड

Uttarakhand: एनएच पर पहाड़ी गिरी, तीन घंटे तक यातायात बाधित

Sarita
28 Jan 2025 7:16 AM IST
Uttarakhand:   एनएच पर पहाड़ी गिरी, तीन घंटे तक यातायात बाधित
x
Uttarakhand उत्तराखंड: पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर खिरचना के पास पहाड़ी दरकने से तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। हाईवे बंद होने से यात्री और वाहन चालक फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों और चालकों को आवाजाही शुरू होने का घंटों इंतजार करना पड़ा।पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खिरचना के पास पहाड़ी दरकने से तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। हाईवे बंद होने से यात्री और वाहन चालक फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों और चालकों को आवाजाही शुरू होने का घंटों इंतजार करना पड़ा। किसी तरह बीआरओ ने बोल्डर और मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कराई।
पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर खिरचना के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। गनीमत रही कि कोई वाहन बोल्डरों की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। हाईवे बंद होने से 150 से अधिक वाहन और 400 से अधिक यात्री फंसे रहे। यात्रियों और वाहन चालकों को हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना के बाद बीआरओ ने मौके पर जेसीबी भेजकर मलबा और बोल्डर हटवाए। तीन घंटे बाद यातायात बहाल होने पर यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
Next Story