उत्तराखंड

Uttarakhand : तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

Sarita
7 April 2025 7:35 AM IST
Uttarakhand : तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मचा हड़कंप
x
Uttarakhand उत्तराखंड: जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।आपको बता दें कि हादसा छिदरवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब स्कूटी सवार और एक कार हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार आगे जा रहे ट्रक के नीचे आ गए। घटना में दोनों की जान चली गई।
वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। वहीं, फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story