
x
Uttarakhand उत्तराखंड: राजधानी देहरादून के विकासनगर में भीषण सड़क हादसा, जहां, पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बेंच पर बैठकर बात कर रहे दो बुजुर्गों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला जिले के सहसपुर क्षेत्र के देहरादून-पांवटा नेशनल हाईवे का है। जहां, ढाकी गांव के पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बेंच पर बैठकर बात कर रहे दो बुजुर्ग इस दौरान उनके पास आई और इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान इलियास (65) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, फरार कार चालक की तलाश जारी है।
TagsUttarakhandकारबुजुर्गोंरौंदाएकमौत Uttarakhandcarelderlyran overonedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





