उत्तराखंड

Uttarakhand: आज आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका, बाढ़ का अलर्ट जारी

Sarita
26 Jun 2025 7:43 AM IST
Uttarakhand: आज आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका, बाढ़ का अलर्ट जारी
x
Uttarakhand उत्तराखंड: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने उत्तराखंड के आठ राज्यों में भारी बारिश के साथ बाढ़ की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि गुरुवार सुबह पांच बजे तक टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बाढ़ की संभावना है। जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों को चेतावनी भेजकर सतर्क रहने को कहा है।
मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा। वहीं, बुधवार को दून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। दून में बारिश का दौर जारी है।
बारिश के चलते बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 26 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से देहरादून में तापमान लगातार गिर रहा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि बुधवार को दून के विभिन्न हिस्सों में 1.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। आगे भी दून में बारिश का क्रम जारी रहेगा।
Next Story