उत्तराखंड

Uttarakhand: भारी बारिश से निजमुला घाटी में भारी तबाही

Sarita
8 July 2025 12:32 PM IST
Uttarakhand: भारी बारिश से निजमुला घाटी में भारी तबाही
x
Uttarakhand: निजमुला घाटी के गादी गांव में रात को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव का पैदल रास्ता ध्वस्त हो गया है। बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। बिरही-निजमुला मार्ग भी काली चट्टान और तोली तोक के पास अवरुद्ध हो गया है। जिला प्रशासन की पहल पर मार्ग खोलने का काम भी शुरू हो गया है।
निजमुला घाटी में बीती रात भारी बारिश हुई। इससे सबसे ज्यादा नुकसान गादी गांव को हुआ है। गांव का मुख्य पैदल रास्ता ध्वस्त हो गया है। इस सड़क के ठीक ऊपर नेत्र सिंह का आवासीय मकान खतरे में आ गया है। गांव की पेयजल लाइन का मुख्य स्रोत भी क्षतिग्रस्त हो गया है।तोली, नानली और नेवा तोक को जाने वाली पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तोली तोक के पास पेड़ गिरने से क्षेत्र को आपूर्ति करने वाली 33 केवी विद्युत लाइन भी टूट गई है। जिससे निजमुला घाटी के 13 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है।
चमोली जिले के सेरा गांव में मंगलवार रात भारी बारिश हुई है। इस घटना में दो गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कुछ घरों में मलबा घुस गया है। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है। जिलाधिकारी ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए हैं।
Next Story