कोरोना को लेकर Uttarakhand में स्वास्थ्य विभाग की संभावना, प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान

Dehradun.देहरादून। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य ने सभी जिलों में कोरोना के संभावित मामलों की निगरानी और जांच व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जांच केंद्रों में रैपिड टेस्ट किट और आरटीपीसीआर किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।कोरोना प्रबंधन और प्रतिक्रिया के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को फिर से प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलों में कोरोना से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले व्यवहार की जानकारी देने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।सोमवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोरोना प्रबंधन को लेकर विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
अधिकारियों को किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।विभाग का प्रयास है कि सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की रोकथाम से संबंधित सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमें प्रशिक्षित हैं और जरूरत पड़ने पर तैयार हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें।





