उत्तराखंड
Dehradun: सड़क पर बारातियों का तमाशा, पुलिस ने किया सबक सिखाने का इंतज़ाम
Tara Tandi
26 May 2025 4:43 PM IST

x
Dehradun देहरादून: देहरादून की सड़कों पर बारातियों ने ऐसा तमाशा किया कि खुद को ‘हीरो’ समझने वाले कुछ युवकों की रील, रीयल जिंदगी में भारी पड़ गई. बारातियों से भरी कार पर युवक कार की छत पर चढ़कर स्टंट कर रहे थे. पुलिस ने सभी हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
स्टंट कर रहे थे बाराती
पुलिस के अनुसार बारातियों से भरी कुछ कारों खिड़की से लटककर उछल-कूद कर रहे थे. यही नहीं पीछे चलती मोटरसाइकिल पर ‘दबंग’ अंदाज़ में युवक अपने साथ-साथ सड़क पर चल रहे राहगीरों की जान भी मुश्किल में डाल रहे थे. जैसे ही युवकों का ये वीडियो वायरल हुआ दून पुलिस को एक्शन मोड में आ गई.
चलती कार पर ‘हीरोपंती’ पड़ी भारी
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने फौरन आदेश जारी कर दिए सड़क को रंगमंच समझने वालों पर कानून का डंडा चलाने के लिए निर्देशित किया. पुलिस ने वीडियो की बारीकी से जांच कर तीन लग्ज़री कारें और दो मोटरसाइकिल चिन्हित की. नंबर प्लेट से चालकों की पहचान हुई और देखते ही देखते सभी वाहनों को सीज कर दिया गया.
पुलिस ने सिखाया सबक
पुलिस एक्ट के तहत सभी हुदंगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. युवकों की पहचान शादाब शफी निवासी शिमला बायपास रोड, विनय चमोली निवासी नयागांव, साहिल खान निवासी शिमला बायपास रोड, फुरकान निवास नयागांव, इकराम निवासी शिमला बायपास रोड के रूप में हुई है. साथ ही पुलिस ने हुदंगियों के पास से एक क्रेटा, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, एक बुलेट और एक हीरो स्प्लेंडर सीज कर दी है.
TagsDehradun सड़क बारातियों तमाशापुलिस सबक सिखाने इंतज़ामDehradun road procession spectaclepolice arrangements to teach a lessonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





