
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में एक भीषण हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने गुरुद्वारे के ग्रंथी सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बिरौरा गाँव के पीछे हुआ। एक ढाबे के पास गुरुद्वारे के ग्रंथी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सितारगंज के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालाँकि, रास्ते में ही ग्रंथी सिंह की मौत हो गई।
मृतक की पहचान काबुल सिंह (50) पुत्र मंगल सिंह निवासी जनता फार्म, डाढ़ा गाँव के रूप में हुई है। काबुल सिंह बिरौरा गाँव स्थित गुरुद्वारे में ग्रंथी के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि वह गुरुद्वारे जा रहे थे तभी यह दुखद हादसा हुआ। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
TagsUttarakhandग्रंथीवाहनचपेटमौत UttarakhandGranthivehiclehitdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





