
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के नई टिहरी से सनसनीखेज खबर आ रही है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान तीन राउंड फायरिंग हुई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना नई टिहरी के ई ब्लॉक कलेक्ट्रेट क्षेत्र में हुई। जहाँ एक व्यक्ति ने तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। बताया गया कि यह घटना भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जाँच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि एक गोली लगभग 150 मीटर दूर एक इमारत के पानी के टैंक में लगी। मौके से एक जिंदा कारतूस और उसका खोखा बरामद किया गया है।
Next Story





