
x
Uttarakhand उत्तराखंड: कोटद्वार में विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में शनिवार शाम गुलदार डेढ़ वर्षीय बच्ची को उसके घर से ही उठाकर ले गया। रात करीब नौ बजे बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।ग्राम पंचायत बरस्वार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र लाल की पोती याशिका पुत्री जितेंद्र शाम करीब 6:30 बजे माता-पिता के साथ घर के आंगन में ही थी। तभी अचानक आया गुलदार झपटकर याशिका को उसके पिता जितेंद्र और मां प्रियंका की आंखों के सामने उठाकर ले गया। माता-पिता चीख पुकार मचाते ही रह गए।
शोरशराबा होने पर आसपास के काफी लोग जंगल में याशिका की तलाश में दौड़े।काफी छानबीन के बाद रात करीब नौ बजे याशिका का शव काफी फासले पर बुरी हालत में बरामद हुआ। घटना के बाद से वीरेंद्र लाल के परिवार में कोहराम मचा है। घटना लैंसडौन वन विभाग के पालकोट जंगल क्षेत्र की बताई गई है। सूचना मिलने पर वन कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
TagsUttarakhandगुलदारहमलेबच्चीमौतकोहराम Uttarakhandleopardattackgirldeathdevastation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





