
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के राजस्व गांव ओडटा के मोरा तोक स्थित गुज्जर बस्ती में एक दुखद घटना घटी। मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।
शुक्रवार रात करीब दो बजे गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक गिर गई। जिससे घर में सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उसकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 10 माह की बेटी सलमा के रूप में हुई है।
इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश या मकान की हालत को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Next Story





