
x
Uttarakhand firing: उत्तराखंड के रुद्रपुर में रविवार को ज़मीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपियों को धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई हैं।
ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा के अनुसार, फायरिंग में एक मज़दूर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर के प्रीत विहार कॉलोनी के कश्मीर सिंह और बिगवारा गांव निवासी सिमरन सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सिमरन का दावा है कि कश्मीर ने उसकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रखा है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सिमरन ने कुछ मजदूरों को काम पर रखा। कश्मीर और उसके साथी मौके पर पहुंचे और इसका विरोध करने लगे। दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद फायरिंग हो गई। इससे एक मजदूर घायल हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के नरकटियागंज निवासी कार्तिक के रूप में हुई। वह कुछ दिन पहले ही मजदूरी के लिए यहां आया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की तीन टीमें बनाई गई हैं। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।
TagsUttarakhandfiringव्यक्तिमौतपरिजनोंकोहरामUttarakhandpersondeathfamily membersdevastation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





