
x
Uttarakhand उत्तराखंड: काशीपुर में गुरुवार देर शाम एक शटरिंग गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लगी। इस दौरान आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दरअसल, यह घटना काशीपुर में हुई है। जहां कुंडा थाना क्षेत्र निवासी आसिफ राजा का जसपुर रोड रजा कॉलोनी के मोहल्ला आर्य नगर में शटरिंग का गोदाम है।
इसी बीच गुरुवार देर शाम इस गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान गोदाम में रखा लाखों का सामान भीषण आग में पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। गोदाम के मालिक आसिफ रजा के मुताबिक यह गोदाम 5500 वर्ग फीट में फैला हुआ है। जिसके अंदर शटरिंग का सामान रखा हुआ है। गोदाम में लगी आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हो पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है।
TagsUttarakhandशॉर्ट सर्किटशटरिंगगोदामआगUttarakhandshort circuitshutteringwarehousefire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





