उत्तराखंड

Uttarakhand : दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग, युवक की मौत

Sarita
28 April 2025 9:36 AM IST
Uttarakhand  : दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग, युवक की मौत
x
Uttarakhandउत्तराखंड: रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां दो तेज रफ्तार कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों में आग लग गई. घटना में एक युवक की मौत हो गई. हादसे का नजारा देख राहगीरों में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. आपको बता दें कि हादसा गौलापार के प्रतापपुर मोड पर हुआ|
2 कारों की भिड़ंत में 5 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है|
Next Story