उत्तराखंड

Uttarakhand : टैक्सी और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की मौत, बच्चा घायल

Sarita
14 Jun 2025 8:45 AM IST
Uttarakhand : टैक्सी और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की मौत, बच्चा घायल
x
Uttarakhand उत्तराखंड: देहरादून के पांवटा रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आदूवाला के पास टैक्सी और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टैक्सी इनोवा (PB01C 2425) और मोटरसाइकिल (UK07 FW 6951) स्प्लेंडर की आमने-सामने टक्कर हो गई।
जिसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति राजुल (30) पुत्र अयूब निवासी ग्राम टिमली विकासनगर की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार एक बच्चे को विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला सहसपुर भेजा गया, जिसका पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story