
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में आज यानी बुधवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था। दोपहर के समय चटक धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। वहीं, सुबह और शाम को ठंड का सामना भी करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। इन पांच जनपदों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। प्रदेश के अन्य जनपदों यानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। साथ ही मैदानी इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन, यहां बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
कल यानी 19 फरवरी को भी राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। इसके चलते मौसम विभाग ने इन तीन जिलों में चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है।
बता दें कि इससे पहले राज्य के मैदानी इलाकों में चटक धूप निकलने से फरवरी माह में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा था। पहाड़ों में मौसम खुशनुमा बना हुआ था। आज यानी बुधवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव के बाद पहाड़ों की चोटियां बर्फबारी से ढकेगी। जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
TagsUttarakhandबारिश-बर्फबारीआशंका Uttarakhandrain and snow expected जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





