
x
Uttarakhand उत्तराखंड: बेटा शराब पीने का आदी था, पिता के मना करने के बावजूद जब वह शराब पीकर घर आया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। रुड़की में पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघड़वाला में एक पिता ने अपने इकलौते बेटे की नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी। पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघड़वाला निवासी घसीटा का अपने बेटे सनी (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि मृतक सनी शराब का आदी था और घर में हंगामा करता रहता था। पिता बेटे को शराब पीने से मना करता था। शुक्रवार को भी सनी ने शराब पी रखी थी।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान पिता ने बेटे के सीने पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता मौके से फरार हो गया।
TagsUttarakhandविवादपिताबेटेहत्या Uttarakhanddisputefathersonmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





