उत्तराखंड

Uttarakhand: विवाद के चलते पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

Sarita
28 April 2025 10:14 AM IST
Uttarakhand: विवाद के चलते पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
x
Uttarakhandउत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर की गल्ला मंडी में सोमवार सुबह दोहरा हत्याकांड हो गया। गल्ला मंडी में लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स को लेकर दुकान मालिक गुरमेज सिंह निवासी ईश्वर कॉलोनी और दिनेश सलूजा व अवधेश सलूजा निवासी मॉडल कॉलोनी के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह दिनेश पक्ष के लोग जेसीबी लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वे दुकान के पास पहुंचे तो दुकान पर कब्जा कर रहे लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में गुरमेज (60) के पैर और मनप्रीत (26) के सीने में गोली लगी। हनी ने भागकर अपनी जान बचाई।इससे वहां हड़कंप मच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
Next Story