उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव 2022: आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बागेश्वर और देहरादून में

Sarita
7 Feb 2022 12:10 PM IST
उत्तराखंड चुनाव 2022: आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बागेश्वर और देहरादून में
x

फाइल फोटो 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को देहरादून और बागेश्वर के दौरे पर रहेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को देहरादून और बागेश्वर के दौरे पर रहेंगे। बागेश्वर में उनका नुमाइशखेत मैदान में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। रविवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने बागेश्वर आकर नड्डा के आगमन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि नड्डा बागेश्वर पहुंचने के बाद सबसे पहले बाबा बागनाथ के दर्शन को जाएंगे, जहां से वह सीधे नुमाइशखेत मैदान पहुंचेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा का आयोजन आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के तहत किया जाएगा।
Next Story