उत्तराखंड

Uttarakhand:महाशिवरात्रि पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में सुगम दर्शन, कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sarita
15 Feb 2026 8:46 AM IST
Uttarakhand:महाशिवरात्रि पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में  सुगम दर्शन, कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के ऋषिकेश में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस ने मंदिर परिसर और मार्गों पर सुद्दढ़ सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। कड़ी निगरानी और प्रभावी प्रबंधन के बीच श्रद्धालुओं के दर्शन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से जारी हैं।मंदिर आने वाले मार्गों पर यातायात को सुव्यवस्थित रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।
भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मी लगातार तैनात हैं और लाउडहेलर के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़भाड़ न हो और दर्शन प्रक्रिया क्रमबद्ध बनी रहे।पुलिस की सतर्क और समन्वित व्यवस्था के चलते मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भी सुरक्षित वातावरण में श्रद्धा और आस्था के साथ सुगमता से दर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
Next Story