उत्तराखंड

Uttarakhand: नशे की हालत में कमरे में घुसा युवक,युवती से किया दुष्कर्म

Sarita
23 May 2025 6:46 AM IST
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां पीलीभीत के जहानाबाद थाने के रम्पुरा उजैनिया गांव निवासी दीनदयाल पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. दरअसल, यह पूरा मामला रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से सामने आया है. यहां निवासी युवती ने दीनदयाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है|
बताया गया कि युवक नशे की हालत में उसके कमरे में घुस आया. इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया. उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा और जान से मार देगा. आरोप है कि दीनदयाल युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. वह उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है. पुलिस के मुताबिक मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. कहा गया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा|
Next Story