
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के मसूरी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। गाड़ी चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापेट से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में चार पर्यटक सवार थे। बताया जा रहा है कि कार धनोल्टी से देहरादून जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।जानकारी के अनुसार, यह हादसा मसूरी-टिहरी बाईपास रोड पर हुआ। स्विफ्ट डिजायर टैक्सी संख्या UK 08 TA 6149 के चालक को IHD के पास अचानक दिल का दौरा पड़ा। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापेट से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि चारों पर्यटक धनोल्टी से लौट रहे थे।चालक को तुरंत उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जाँच की। बाद में बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान कपिल अरोड़ा पुत्र स्वर्गीय अनिल अरोड़ा निवासी जरी कॉलोनी, हरिद्वार के रूप में हुई है।
TagsUttarakhandड्राइवरहार्ट अटैकमौतUttarakhanddriverheart attackdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





