उत्तराखंड

Uttarakhand: बारिश से पागल नाला उफान पर, हाईवे पर घंटों फंसे रहे श्रद्धालु

Sarita
20 May 2025 8:33 AM IST
Uttarakhand: बारिश से पागल नाला उफान पर, हाईवे पर घंटों फंसे रहे श्रद्धालु
x
Uttarakhand उत्तराखंड: भारी बारिश के दौरान सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला उफान पर आ गया। जिससे हाईवे पर मलबा जमा हो गया। पुलिस प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के वाहनों को चमोली, पीपलकोटी, पाखी, हेलंग और ज्योतिर्मठ में रोक दिया।हाईवे पर वाहनों की आवाजाही करीब पांच घंटे तक ठप रही। जिससे बदरीनाथ धाम जाने वाले और यात्रा से लौट रहे करीब 2500 श्रद्धालु फंस गए। रात करीब आठ बजे हाईवे चालू होने पर वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
सोमवार को चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। दोपहर करीब तीन बजे पागल नाला उफान पर आने से बदरीनाथ धाम जा रहे करीब 1500 श्रद्धालुओं के वाहनों को पुलिस ने पाखी, पीपलकोटी और चमोली में रोक दिया, जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा से लौट रहे करीब एक हजार श्रद्धालुओं के वाहनों को ज्योतिर्मठ, हेलंग और सेलंग में रोक दिया गया।
Next Story