उत्तराखंड

Uttarakhand :रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था गंदा काम, पुलिस की रेड

Sarita
20 April 2025 9:38 AM IST
Uttarakhand  :रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था गंदा काम, पुलिस की रेड
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के प्रिया मॉल में देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की बड़ी कार्रवाई ने सभी को चौंका दिया है. दरअसल, एक रेस्टोरेंट की आड़ में ऐसा घिनौना खेल खेला जा रहा था. जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. जहां लोगों को खाने-पीने का सामान परोसा जाना चाहिए था. वहां पर देह व्यापार का बाजार सज रहा था. पुलिस ने जब अचानक छापा मारा तो एक रेस्टोरेंट के अंदर से दो नाबालिग लड़के और दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में पकड़े गए. वहीं, इस छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. मिली जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट के अंदर सीटों पर गोपनीयता के नाम पर पर्दे लगाए गए थे. ताकि प्रेमी जोड़े खुलेआम बिना किसी रोक-टोक के शालीनता की सारी हदें पार कर सकें|
पुलिस की छापेमारी की खबर फैलते ही मॉल के दो स्पा सेंटर और एक अन्य रेस्टोरेंट के संचालकों ने अपनी दुकानों पर ताला लगा दिया. साथ ही मौके पर वहां से फरार हो गए. मुख्य रेस्टोरेंट का मालिक भी पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और रेस्टोरेंट मालिक की तलाश की जा रही है. इस पूरी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक रेस्टोरेंट की दीवारों के भीतर इस तरह का गंदा धंधा फलता-फूलता रहेगा? और जब एक के बाद एक कार्रवाई हो रही है, तो ऐसी गतिविधियों पर लगाम क्यों नहीं लगाई जा रही है|
Next Story