उत्तराखंड

Uttarakhand: नवविवाहिता का सड़ा-गला शव मिला, हत्या की आशंका

Sarita
3 Nov 2025 12:57 PM IST
Uttarakhand: नवविवाहिता का सड़ा-गला शव मिला, हत्या की आशंका
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ रेलवे ट्रैक के पास एक नवविवाहिता का क्षत-विक्षत शव मिला। सूत्रों के अनुसार, शव को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंका गया था। राहगीरों को दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, घटना खेतलखंडा खाम के पास खटीमा मंडी समिति के पीछे रेलवे ट्रैक के पास हुई। झाड़ियों में पड़े एक प्लास्टिक के बोरे में नवविवाहिता का शव मिला। राहगीरों ने बोरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस की जाँच में मृतका की पहचान पकरिया निवासी आनंद तोमर की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब आठ महीने पहले बरेली निवासी आनंद तोमर से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन दोनों के बीच विवाद के चलते सुनीता अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच अचानक उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पूरी जाँच के बाद जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Next Story