उत्तराखंड

Uttarakhand: कनपटी पर पिस्तौल रखकर बदमाशों ने लूटी थार, मारपीट का भी आरोप

Sarita
6 Sept 2025 1:18 PM IST
Uttarakhand: कनपटी पर पिस्तौल रखकर बदमाशों ने लूटी थार, मारपीट का भी आरोप
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक कार लूट ली। आरोप है कि उन्होंने कार सवार युवक के साथ मारपीट भी की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रुद्रपुर के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में दिल्ली निवासी मोहित तोमर ने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ कैंची धाम जाने की योजना बनाई थी। 3 सितंबर की रात वह हरियाणा की थार संख्या HR 06 BJ 1611 से दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचा। बताया कि यह कार उसके रिश्तेदार बिट्टू निवासी सेक्टर 13/17, पानीपत, हरियाणा की है। वहीं, जैसे ही वह रुद्रपुर में हाईवे पर पहुंचा तो चार बदमाशों ने उसकी कार रोक ली। उसने बताया कि बदमाशों ने उसे कार से उतरने को कहा। विरोध करने पर उन्होंने मोहित तोमर की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी।
आरोप है कि गाली-गलौज करने के साथ ही युवक की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। सभी को कार से बाहर निकालने के बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उनकी पिटाई की। बदमाशों ने मोहित को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वे कार लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रुद्रपुर निवासी रजनीश अरोड़ा उर्फ ​​सोनू, जग्गा प्रधान, वंश मखीजा और राधेश्याम पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story