
x
Uttarakhand Crime: इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक ढाई वर्षीय बच्ची से चाचा ने दुष्कर्म किया। बताया गया कि युवक ने मासूम को घर में अकेला पाकर दरिंदगी की है। इस घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। इधर, बच्ची के प्राइवेट पार्ट से अधिक खून बहने से उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद फंदे पर लटककर जान दी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में हुई है। जहां निवासी एक युवक ने घर के अंदर अपनी ही ढाई वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। बताया गया कि घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। परिजन बच्ची की जिम्मेदारी उसके चाचा को सौंप गए थे। लेकिन, तभी युवक ने मौके का फायदा उठाया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हवस को पूरा किया। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने तेज आवाज में गाने चलाए हुए थे। ताकि मासूम के चीखने की आवाज बाहर न जाए।
इस घटना की जानकारी पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों के घर पहुंचते ही आरोपी मौके पर फरार हो गया। जबकि मासूम बदहाल अवस्था में पड़ी मिली। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से अधिक खून बहने से उसकी हालत नाजुक बन गई। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, आरोपी युवक ने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कटैया निवासी राजेंद्र उर्फ नन्नू (25) के रूप में हुई है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।
TagsUttarakhand Crimeबच्चीचाचादुष्कर्म Uttarakhand Crimechildunclerape जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





