
x
Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के रुड़की में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक किशोर के सिर पर डंडे से वार किया गया। घटना में लड़के की मौत हुई है। बताया गया कि नाबालिग ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। दोनों में खेलते समय झगड़ा हुआ था। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में हुई है। जहां स्थित आंबेडकर पार्क में बच्चे खेल रहे थे। तभी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाबालिग ने भानू (12) पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार किया गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके कर अन्य बच्चे डरकर भाग गए। घटना की जानकारी पर परिजन गंभीर घायल भानू को बीएसएम तिराहा स्थिति निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद के बीच हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने नाबालिग पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
TagsUttarakhandCrimeकिशोरहत्यासनसनीUttarakhandTeenMurderSensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





