उत्तराखंड

Uttarakhand: ट्रैवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Sarita
25 May 2025 7:48 AM IST
Uttarakhand: ट्रैवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
x
Uttarakhand उत्तराखंड: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इसकी आहट अब उत्तराखंड में भी सुनाई देने लगी है। उत्तराखंड में भी दो ऐसे मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जो बाहर से आए थे। इनमें से एक महिला मरीज गुजरात की यात्रा करके लौटी थी। महिला का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है।
जबकि दूसरी मरीज हाल ही में बेंगलुरु से लौटी है। जानकारी के मुताबिक महिला भी डॉक्टर है। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीजों में ऐसे लक्षण पाए जाने पर उनकी जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Next Story