
x
Uttarakhand: गुरुवार 14 अगस्त को जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान हो रहा है। इसी बीच बेतालघाट इलाके में मतदान के दौरान हड़कंप मच गया। बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब गोली चल गई। बताया गया कि 6 राउंड फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। फिलहाल मतदान जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय के बाहर हुई है। जहाँ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान चल रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के समर्थक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच 6 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें गांव निवासी एक युवक के पैर में गोली लग गई। मौके पर लोगों में भगदड़ मच गई।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी भेज दिया है। पुलिस ने बमुश्किल हंगामे पर काबू पाया। बता दें कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान हो रहा है। मतगणना के बाद आज शाम ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।
TagsUttarakhandगोलियोंआवाजहड़कंपUttarakhandbulletssoundcommotion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





