उत्तराखंड

उत्तराखंड : आजादी का अमृत महाेत्सव के तहत हर घर में तिरंगा फहराने के लिए बूथ स्तर तक बनी कमेटियां, BJP ने बनाई रणनीति

Sarita
24 July 2022 10:20 AM IST
Uttarakhand: Committees formed up to the booth level to hoist the tricolor in every house under the Amrit Mahotsav of Azadi, BJP made a strategy
x

फाइल फोटो 

‘आजादी का अमृत’ महोत्सव के तहत भाजपा ने उत्तराखंड के हर घर में तिरंगा फहराने के लिए जिलों से लेकर बूथस्तर तक कमेटियां बना दी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 'आजादी का अमृत' महोत्सव के तहत भाजपा ने उत्तराखंड के हर घर में तिरंगा फहराने के लिए जिलों से लेकर बूथस्तर तक कमेटियां बना दी हैं। पार्टी ने 25 लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। भाजपा ने इस अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है।

इसमें वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट, तरुण बंसल, अजित नेगी, आदित्य कोठारी, कुंदन लटवाल और आशा नौटियाल शामिल हैं। संगठनात्मक सभी 14 जिलों में पांच-पांच, मंडल एवं बूथस्तर पर तीन-तीन सदस्यीय कमेटियां बनाई गई हैं। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि तिरंगा फहराने को इसी माह कार्यकर्ताओं की वर्कशॉप कराई जाएगी।
पार्टी ने 26 से 31 जुलाई तक सभी जिलों में तिरंगा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जगह-जगह काउंटर भी लगाए जाएंगे। आठ अगस्त तक सभी बूथों पर तिरंगे उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही प्रदेश नेतृत्व इसकी शुरुआत करेगा। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इस पूरे अभियान में 35 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे।
Next Story