उत्तराखंड

Uttarakhand: सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Sarita
15 Aug 2025 9:16 AM IST
Uttarakhand: सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
x
Uttarakhand उत्तराखंड: आज यानी 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर लोग तिरंगा फहराते हैं, देशभक्ति के गीत गाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इसी बीच, उत्तराखंड के सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "सभी प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर उन अमर शहीदों और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करें जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में पूरे देश में राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा की एक नई भावना जागृत हुई है। आज के इस पावन अवसर पर आइए हम सब एकजुट होकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।
15 अगस्त, 1947 भारतीय इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसी दिन भारत को ब्रिटिश शासन की 200 वर्षों की गुलामी से मुक्ति मिली थी। आज़ादी के इस ऐतिहासिक पल पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराया था। उन्होंने उस दिन एक ऐतिहासिक भाषण भी दिया था, जिसे "ट्रिस्ट विद डेस्टिनी" के नाम से जाना जाता है। यह भाषण आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाता है।
Next Story