
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के हल्द्वानी में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्कूल के बाहर छात्रों ने सरेआम गुंडागर्दी की गई। इस दौरान कक्षा 6 के छात्र ने सीनियर छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पीड़ित के सिर पर 12 टांके आए हैं। घटना में उसकी दो अंगुलियां भी कट गई है। वहीं, छात्र खुद भी घायल हुआ है। दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी में वनभूलपुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर हुई है। जहां सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ। छात्रों में विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने आपस में मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कक्षा आठ का छात्र निवासी वनभूलपुरा बचाव के लिए उतरा। इस दौरान कक्षा 6 के छात्र ने चाकू निकाला और उसके सिर पर कई वार किए। घटना में हाथ की दो अंगुलियां कट गई। घटना में चाकू मारने वाले छात्र के हाथ में भी चोट आई है।
आनन-फानन में घायल छात्रों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आठवीं के छात्र के सिर पर गहरी चोट लग गई। उसके सिर पर 12 टांके आए है। जबकि हाथ पर चार टांके लगाए गए है। वहीं, दूसरे घायल का इलाज भी किया गया। इस घटना की जानकारी पर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक रावत ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को स्कूल बुलाया है।
TagsUttarakhandछात्रसीनियरचाकूवार Uttarakhandstudentseniorknifeattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





