
x
Uttarakhand उत्तराखंड: देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में सूर्यधार रोड भोगपुर पर दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थरों से हमला कर दिया और दूसरे पक्ष के चालक ने वाहन से एक व्यक्ति को कुचलने का प्रयास किया। मामले की सूचना मिलने पर रानीपोखरी थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन और एक वेरना कार को एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया। साथ ही दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
29 मणई को रानीपोखरी थाने पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सूर्यधार रोड भोगपुर पर दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। सूचना मिलने पर रानीपोखरी थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर घटना की जानकारी करने पर पता चला कि एक स्कॉर्पियो वाहन और वेरना कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थरों से हमला कर दिया। जिस पर दूसरे पक्ष के वाहन चालक ने एक व्यक्ति को कुचलने का प्रयास किया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने शिवम पुत्र परमानंद शर्मा निवासी सुभाष नगर क्लेमेंटटाउन देहरादून, ऋषि चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी, जस्सी सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून, आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून, सूर्यांश पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी कुड़का वाला थाना डोईवाला देहरादून, आदित्य पेटवाल पुत्र इंद्रमणि पेटवाल निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश देहरादून, अंगद गौड़ पुत्र शेषनाथ गौड़ निवासी तपोवन मुनि की रेती, टिहरी, सोनू पुत्र तेजेंद्र सिंह निवासी 14 बीघा ऋषिकेश देहरादून, ऋषि वर्मा पुत्र अशोक निवासी तपोवन मुनि की रेती टिहरी को गिरफ्तार किया है।
TagsUttarakhandगाड़ियोंटक्करबवालvehiclescollisionchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





