
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में भारी बारिश से मौसम का मिजाज बदल रहा है। यहां भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 5 मई तक पहाड़ों की यात्रा सावधानी से करने की बड़ी चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में तेज हवाएं और हल्की बारिश 5 मई तक गर्मी से राहत दिलाएगी। वहीं, पहाड़ी जिलों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम बिगड़ने से सावधान रहना होगा। इसके चलते प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून के मौसम की बात करें तो आज यानी शुक्रवार को राजधानी समेत पहाड़ी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी है। बताया गया कि 5 मई तक मौसम में बदलाव रहेगा। यात्रा के दौरान सुविधानुसार इंतजाम करके ही घर से बाहर निकलें। इसके साथ ही मौसम की हर पल की खबर पर नजर रखें।
TagsUttarakhandबारिशमौसमबदलावअलर्ट Uttarakhandrainweatherchangealertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





