
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के मौसम में बदलाव लगातार बना हुआ है। पहाड़ी भाग में लगातार बर्फबारी ने सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करना शुरू कर दिया है। वहीं, मैदान भाग में अभी भी मौसम शुष्क बना हुआ है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बने सिस्टम से हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के पहाड़ी भाग में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ पहाड़ी जिलों में 26 से 28 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरे का असर दिखेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे का असर दिख रहा है। यहां मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। आठ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 जनवरी के लिए भारी ओलावृष्टि और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी और बारिश के बाद से ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। जबकि दिन के सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड हो रही है।
मौसम विभाग ने आज शाम तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क को बना रहेगा।
TagsUttarakhandबारिशबर्फबारीIMD अलर्टUttarakhandRainSnowfallIMD alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





