उत्तराखंड

Uttarakhand : गंगा स्नान के लिए आ रहे दो दोस्तों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दोनों की मौत

Sarita
15 May 2025 10:48 AM IST
Uttarakhand : गंगा स्नान के लिए आ रहे दो दोस्तों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दोनों की मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसे ने दो दोस्तों की जान ले ली। गाजियाबाद से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे युवकों की कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, इस दौरान दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। जैसे ही कार नारसन बॉर्डर और मंगलौर के बीच मंडावली के पास पहुंची तो आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला।
जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हर्ष डागर (18) पुत्र अरुण कुमार निवासी हापुड़ गाजियाबाद और शुभम गोयल (27) पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड न्यू कॉलोनी शिवनगर मोदीपुरम के रूप में हुई। एसपी ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Next Story