
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले में एक कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है। जबकि पति और दो बच्चे घायल हो गए हैं। बताया गया कि महिला अपने इकलौते भाई को राखी बांधकर लौट रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर ढेला नदी पुल के पास हुई। जहां एक बहन अपने भाई को राखी बांधकर अपने परिवार के साथ बाइक पर लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के दौरान बाइक पर दंपत्ति और दो बच्चे सवार थे। हादसे में महिला की मौत हो गई है। जबकि अन्य तीन घायल हो गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
मृतका की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के हल्दुआ साहू निवासी सुखदेव सिंह की पत्नी संदीप कौर (30) के रूप में हुई है। जबकि पति सुखदेव सिंह, बेटी मनराज कौर (6) और बेटा गुरवाज सिंह (4) घायल हो गए हैं। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
TagsUttarakhandकारबाइकटक्करमहिलामौतUttarakhandcarbikecollisionwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





